Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Zomato ने ‘एनालॉग डेयरी’ से बने व्यंजनों पर लगाया जीरो-टॉलरेंस नियम, नियम तोड़ने वाले रेस्टोरेंट होंगे प्लेटफॉर्म से बाहर

August 31, 2026

Subhash Chandra की ₹6.5 करोड़ वाली योजना पर घमासान, Union Bank-Canara Bank समेत तीन संस्थान पहुंचेंगे NCLAT

August 31, 2026

ED-NIA का डर, PFI लिंक और ‘Digital Arrest’: कर्नाटक के रिटायर्ड डॉक्टर से ₹1.79 करोड़ की ठगी

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»UP में ग्रामीण आवास, अब सबके पास : योगी सरकार में हो रहा अपने घर का सपना साकार
प्रदेश

UP में ग्रामीण आवास, अब सबके पास : योगी सरकार में हो रहा अपने घर का सपना साकार

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
pm awas
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : हर किसी का सपना, छोटा ही सही पर घर हो अपना। अपना घर होना ठीक वैसे ही है जैस सिर पर माता-पिता का हाथ होता है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से गांव मे भी पक्के मकान होने का सपना साकार हो रहा है। पीएम की इस योजना ने यूपी में देशभर में रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र में 2.95 करोड़ घर निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 1.87 करोड़ घर बनाने को मंजूरी मिली थी। इस मंजूरी के बाद अब तक के सबसे कम समय में 1.26 करोड़ घरों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया।

लाभार्थियों के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर हुई 2691 करोड़ की राशि

ये डिजिटल इंडिया का ही कमाल है कि लाभार्थियों को अब बिचौलिये के हाथों नहीं बल्कि उनके राशि खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही है। जबकि देश में नरेंद्र मोदी से पहले की सरकारों में आलम ये था कि केंद्र से जारी 100 रुपये गांव के किसी लाभार्थी तक सिर्फ 10 रुपये ही पहुंच पाता था। लेकिन अब यही राशि 100 फीसदी सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री आवासा योजना (ग्रामीण) को लेकर 20 जनवरी की सुबह ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ही ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश हाउसिंग फॉर ऑल लक्ष्य की दिशा में दृढतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इस योजना के जरिए आज 6.10 लाख लाभर्थियों के खाते में 2691 करोड़ की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

उत्तर प्रदेश ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ लक्ष्य की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.10 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹2691 करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा।

आभार प्रधानमंत्री जी!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 20, 2021

पहलो की तुलना में योगी सरकार में करीब 5 गुना ज्यादा हुए निर्माण

यूपी सरकार के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि योगी सरकार में इस योजना के तहत घर निर्माण में करीब 5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 2010-11 से 2013-14 तक यूपी में 25.6 लाख घर ही बनाए गए थे। यानी ये कह सकत हैं कि प्रति वर्ष घर बनाने की संख्या सिर्फ 6.4 लाख ही थी। लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2014-15 से वर्ष 2019-20 में ही कुल 176.1 लाख घर के निर्माण हुए। यानी प्रति वर्ष 29.4 लाख घर बनाए गए। ये करीब 5 गुना ज्यादा बढ़ोतरी है। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। दूसरे किसी भी राज्य में इस रफ्तार से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण कार्य नहीं हुए हैँ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जताई खुशी

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए सराहनीय कार्य पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए अहम है। उनहोंने कहा कि सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में ये एक बड़ा कदम होगा।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।https://t.co/j8sm67wE5r

— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2021

 

 

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Pm awas. Gramin awas UP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleदेश के सबसे प्रतिष्ठित साइबर योद्धा CQ-100 में UP का रहा दबदबा, 2 IPS समेत 5 लोगों ने दिखाया दम, जानें पूरा मामला
Next Article Cyber Security Is The Biggest Need For MSME: Navneet Sehgal
BharatSpeaks

Related Posts

सीआईएसएफ के तीन लेखा अधिकारी ₹48,400 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, पांच ठिकानों पर सीबीआई के छापे

August 28, 2026

थानों में सीसीटीवी नहीं लगाने पर झारखंड डीजीपी को अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

August 28, 2026

यूपी में बुजुर्गों के अधिकारों पर बड़ा फैसला, देखभाल न करने वाली संतान को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे माता-पिता

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.