इस देश में मरे हुए से शादी करने का है कानून, जानिए दुनिया के 7 अनोखे कानून

0

दुनिया में कई कानून ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाते हैं। कई कानून ऐसे भी होते हैं कि हंसी आती है। लेकिन इन कानून के बारे में आपको जानना भी जरूरी है। क्योंकि कई बार आप इन देशों में घूमने जाते हैं तो ये आपके काम आता है। आपको जानकर ये हैरान होगी कि क्या किसी देश में मरे हुए किसी व्यक्ति से कोई शादी भी करता होगा। लेकिन ये सच है। इसी तरह दुनिया में ऐसे कई कानून हैं जो काफी चौंकाने वाले होते हैं।

रेप आरोपी को सजा नहीं सिर्फ कोड़े मारे जाते हैं

रेप जैसी घिनौनी घटना के लिए कहीं सरेआम फांसी दी जाती है तो कहीं पर गोली मार दी जाती है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां सजा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। अफ्रीकी देश सुडान में भी ऐसा ही है। यहां रेप के आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर पीड़िता सिर्फ कोड़े मार सकती है। इसके अलावा कोई सजा नहीं है।

कैक्टस काटा तो 25 साल की सजा

कांटों वाले कैक्टस को काटने पर क्या इतनी सजा मिल सकती है जितना दूसरों देशों में किसी इंसान की हत्या करने पर भी ना हो। ऐसा देश है ऐरिजोना (Arizona) । इस देश में कैक्टस को काटना गैरकानूनी है। इसे काटने वाले व्यक्ति को 25 साल की सजा दी जाती है।

बिना शर्ट की ड्राइविंग तो लगेगा फाइन

गर्मी हो या कोई भी मौसम। आप इस देश में बिना शर्ट पहने ड्राइविंग नहीं कर सकते हैं। ये देश है थाइलैंड। इस देश में शर्ट पहनकर ही कोई वाहन चला सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर फाइन (जुर्माना) भर सकता है।

मर्द लुंगी या स्कर्ट स्टाइल ड्रेस नहीं पहन सकता

भारत में सार्वजनिक स्थानों पर लुंगी या धोती स्टाइल में कपड़े का चलन है। लेकिन दुनिया में एक देश इटली है जहां मर्द भी लुंगी स्टाइल में स्कर्ट पहनते थे। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्कर्ट पहनता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

50 किलो से ज्यादा सामान ले जाना गैरकानूनी

इंडिया में अक्सर हम अपने घर महीने भर का राशन खरीदते हैं तो ऐसा भी हो सकता है कभी आलू या चावल 50 किलो से ज्यादा खरीद लें। लेकिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में कोई भी एक सामान को 50 किलो से ज्यादा लेकर आप कहीं बाहर नहीं आ सकते। यहां केवल 50 किलो तक आलू ही ले जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सामान ले जाते हैं तो अवैध माना जाएगा।

हवा में जुल्फें लहराई तो पकड़ लेगी पुलिस

जरा सोचिए कि भारत में कोई लड़की या महिला खुले में अपने बाल लहराते हुए कितनी अच्छी दिखती है। लेकिन यही लड़की अफ्रीकी देश सुडान में ऐसा करती है तो उसे पुलिस पकड़ लेगी। दरअसल, सुडान की महिलाओं के लिए एक विशेष ड्रेस कोड है। इस कोड के तहत कोई भी महिला अपने बालों को खुला नहीं छोड़ सकती है।

फ्रांस में मरे हुए से शादी करना है लीगल

ये जानकर आप हैरान हुए होंगे। लेकिन ये पूरी तरह से सच है। फ्रांस में रहने वाले लोग किसी मरे हुए व्यक्ति से भी शादी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें ये सबूत देना पड़ेगा कि वो मरने वाले या वाली से बहुत प्यार करते हैं। ये भी बताना होगा कि मरने वाला व्यक्ति भी आपसे शादी करने की इच्छा रखता था। इस जानकारी के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही वो शादी कानूनी तौर पर सही मानी जाती है। फ्रांस में हर साल कई लोग ऐसी शादी करते हैं।

क्रिसमस की सजावट 20 दिन से ज्यादा तो सजा

 

अमेरिका के Maine State (मैने) में एक अनोखी सजा है। ये सजा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर पर क्रिसमस की सजावट को 20 से ज्यादा दिनों तक रखता है तब कार्रवाई की जाएगी। हम अक्सर देखते हैं कि दिवाली की सजावट या अन्य किसी शादी को लेकर अपने देश के किसी घर के बाहर महीनों सजावट रहती है। लेकिन Maine State में 14 जनवरी के बाद सजावट मिलने पर सजा हो जाती है।

Previous articleवर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से बिजनेस के लिए दिल्ली-एनसीआर में नोएडा सबसे बेस्ट, जानें कैसे
Next articleमुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से यूपी में बेटियां बन रहीं ‘मंगलकारी’, जानिए कैसे
Deputy Editor, BHARAT SPEAKS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here